हाथरस: एक व्यक्ति को कई महिलाओं ने मारपीट कर किया घायल, पीड़ित ने महिलाओं पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का लगाया आरोप
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगिया में एक व्यक्ति राजकुमार के साथ कई महिलाओं ने जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान व्यक्ति के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लग गई जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित व्यक्ति द्वारा कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने घायल व्यक्ति का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।