भैंसदेही: भैंसदेही नगर में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, कृषि दुकान में अनियमितताएं पाए जाने पर दुकान सील
नवागत उपसंचालक कृषि अधिकारी आर. जी. रजक ने जिला स्तरीय दल के साथ भैंसदेही क्षेत्र के कृषि आदान प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राठौड़ कृषि सेवा केंद्र एवं बालाजी ट्रेडर्स के दुकान और गोदाम की जांच की गई। जांच में बालाजी ट्रेडर्स में उर्वरक एवं कृषि आदानों के भंडारण तथा विक्रय संबंधी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इसके चलते संबंधित प्रतिष्ठ