बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने माल दंडछत्र माझी जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने का मुद्दा गुरुवार को दोपहर 3 बजे विधान सभा में उठाया। विधायक ने कहा कि झारखंड राज्य के पूर्वी सिंहभूम जिला समेत कई जिलों में माल दंडक्षत्र जाति के लोग निवास करते हैं। इस समाज के लोग अत्यंत ही गरीबी और बदहाली से जीवन यापन करते हैं।