सहारनपुर: बिना लाइसेंस मीट व्यापार पर ₹10 हजार जुर्माना, तीन दिन में लाइसेंस न बनवाने पर दुकानें होंगी सील
नगर निगम ने मंगलवार शाम 5:00 बजे जोगियान पुल पर बिना लाइसेंस मीट का व्यापार करने वाले, अतिक्रमण व गंदगी फैलाने वाले तीन दुकानदारों से 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। निगम अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी दुकानदार बिना लाइसेंस के मीट की दुकान संचालित करता पाया जायेगा तो उसकी दुकान सील कर दी जायेगी।