चुनार: अदलहाट पुलिस ने रेकी कर रात में मौका पाकर सोलर प्लेट और सबमर्सिबल चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
अदलहाट पुलिस ने रात्रि में रेकी कर मौका पाकर सोलर प्लेट और सबमर्सिबल पंप चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। चोरों के कब्जे से 6 सोलर प्लेट और छह सबमर्सिबल पंप बरामद किया गया है। पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने बताया कि वह सोलर प्लेट और सबमर्सिबल पंप आधे दाम पर बेच देते हैं और रुपया आपस में बांट लेते हैं।