कैराना: कैराना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया, कोतवाली में दी गई तहरीर
कैराना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी है। शाम करीब छह बजे महिला ने बताया कि वह एक दिन पूर्व दोपहर के समय बच्चों की दवाई लेने के लिए कैराना गई हुई थी। आरोप है कि गांव के ही युवक ने उसकी 16 वर्षीय पुत्री को छोटा मोबाइल दिया हुआ था। आरोपी ने फोन करके बहाने से उसकी गैरमौजूदगी में घर का गेट खुलवाया।