बरेली: बरेली में भाजपा के पूर्व पार्षद की रहस्यमयी मौत, बेटे का आरोप- चाचा और चचेरे भाइयों ने छत से फेंककर की हत्या
बरेली के किला थाना क्षेत्र के गढ़ी इलाके में पूर्व पार्षद और प्रतिष्ठित व्यापारी सूर्य प्रकाश गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के बेटे अंशु गुप्ता ने अपने सगे चाचा विष्णु गुप्ता और उनके बेटों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।अंशु का कहना है कि मकान विवाद को लेकर पिछले दो महीनों से उनके।