बेगूसराय: चाणक्य नगर में ग्रामोद्योग आयोग द्वारा 40 इलेक्ट्रीशियन को प्रशिक्षण के उपरांत दी गई टूल किट्स
ग्रामोद्योग आयोग पटना के द्वारा ग्राम विकास योजना के तहत नागरिक कल्याण संस्थान के सहयोग से बेगूसराय के चाणक्य नगर में चालीस इलेक्टीशयन को पन्द्रह दिन प्रशिक्षण के उपरांत दूलकिट का वितरण किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता केभीआईसी के प्रवीण कुमार ने किया. विडियो कांफ्रेंसिगं से केभीआईसी भारत सरकार के सदस्य मनोज कुमार सिंह मौजूद थे.