बेगूसराय: लोहियानगर थाना पुलिस ने अपहृत महिला को गाछी टोला से किया सकुशल बरामद, SP ने दी जानकारी
लोहियानगर थाना ने अपहरण किए गए महिला को नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाछी टोला से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों लोहियानगर थाना क्षेत्र वार्ड-29 की एक महिला का अपहरण कर लिया गया था. लोहिया नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया. पुलिस ने संज्ञान लेते हुए महिला को सकुशल बरामद किया.