अनूपपुर: हिंदुस्तान पावर लिमिटेड पावर प्लांट में श्रमिक की संदिग्ध मौत, बिना पोस्टमार्टम शव भेजने पर हंगामा
हिंदुस्तान पावर लिमिटेड (पूर्व मोजर बेयर प्लांट) में 48 वर्षीय श्रमिक देवसरन केवट की काम के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन बिना पोस्टमार्टम शव घर भेजना चाहता था, जिस पर विवाद और हंगामा हुआ। परिजन निष्पक्ष जांच, पोस्टमार्टम, मुआवजा व नौकरी की मांग पर अड़े हैं। मामला तूल पकड़ रहा है।