उधवा: होली पर्व को लेकर राधानगर थाना परिसर में 28 फरवरी को होगी शांति समिति की बैठक
रंगों का त्यौहार होली पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर राधानगर थाना परिसर में 28 फरवरी को शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए शुक्रवार को अपराह्न करीब साढ़े 5 बजे थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि होली पर्व को लेकर शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।