बड़वानी: ग्राम करी में तेज रफ्तार पिकअप ने 3 महिलाओं को मारी टक्कर, एक की हालत नाज़ुक
बड़वानी-अंजड रोड पर स्थित ग्राम करी में कुरकुरे नमकीन भरा एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर तीन पैदल राहगीर महिलाओं को अपनी चपेट में लेते हुए रोड किनारे जाकर पलट गया। हादसे में तीन महिलाए घायल हुई, जबकि रोड किनारे जाकर वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। शुक्रवार सुबह 9 बजे के दरमियान घटना के बाद हड़कंप मच गया और आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।