गोहपारु: एसडीएम ने रेत का अवैध परिवहन करते तीन ट्रैक्टर ज़ब्त किए, गोहपारू थाने को सौंपा
शहडोल गोहपारू पुलिस ने शुक्रवार को लगभग 3:15 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि एसडीएम ने रेत का अवैध परिवहन करते तीन ट्रैक्टर को जप्त किया है,और गोहपारू थाने को सौपा है,अवैध रेत का परिवहन करने की सूचना लगातार स्थानीय लोगों के द्वारा दी जा रही थी, जिसके बाद यह कार्यवाही एसडीएम के द्वारा की गई है,कार्यवाही में तीन ट्रैक्टर रेत से भरे जप्त किए गए हैं।