बहराइच: ठोकरपुरवा इलाके में तीन दिन बाद घाघरा में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र के ठोकरपुरवा गांव में गुरुवार को घाघरा नदी से एक वृद्ध का शव बरामद किया गया। मानिकचंद नामक यह वृद्ध मंगलवार को मछली पकड़ने के लिए नदी में गए थे। और तभी से लापता थे। तीन दिनों की तलाश के बाद उनका शव मिला है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।