बहराइच: धौरहरा इलाके में नहर में डूबने से युवक की मौत
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत धौरहरा इलाके में नहर में डूबने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई हैं। परिजनों ने गुरुवार दोपहर को जानकारी देते बताया कि नहर में डूबने से युवक की मौत हुई है।