भरगामा: सिरसिया हनुमानगंज के विद्यालय परिसर में महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन
शांति जीविका महिला ग्राम संगठन के तत्वावधान में बुधवार को भरगामा प्रखंड के सिरसिया हनुमानगंज पंचायत के विद्यालय परिसर में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उन्हें सुलभ रूप से उपलब्ध कराना व महिलाओं को जागरूक व सशक्त बनाना है.