भरगामा: प्राथमिक विद्यालय पैकपार में समर कैंप का भव्य उद्घाटन, बच्चों के सर्वांगीण विकास में मिलेगा लाभ
भरगामा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय पैकपार अनुसूचित जाति में सोमवार को कक्षा 5वीं से 6वीं तक के छात्रों के लिए समर कैंप का शुभारंभ किया गया.गर्मी की छुट्टियों के दौरान आयोजित यह समर कैंप छात्रों को खेल-खेल में शिक्षा से जोड़ने व रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके समग्र विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है.