जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर मौलासर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ को लेकर कार्रवाई को अंजाम दिया है। थानाधिकारी जितेंद्र सिंह जानकारी देते हुए बताया कि मोटरसाइकिल पर अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहा था जिसकी तलाशी ली गई। पुलिस में प्रकरण में आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार किया है एवं एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।