भरगामा: भरगामा में विकास या धन की बर्बादी? बिना जरूरत पुल निर्माण पर उठे सवाल
भरगामा प्रखंड क्षेत्र में हाल के दिनों में कराए जा रहे पुल निर्माण कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों के बीच सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई योजनाएं वास्तविक जरूरतों के बजाय कागजी प्रक्रिया और विभागीय औपचारिकताओं के आधार पर स्वीकृत की जा रही हैं, जिससे सरकारी धन के सदुपयोग पर प्रश्नचिह्न लग रहा है।