दलौदा: के नंदावता जंगल में शिवना नदी किनारे मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी
मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के नंदावता जंगल में शिवना नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई,जहां एक होंडा शाइन टू-व्हीलर के पास शव बरामद हुआ,प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है,