थावे: पुलिस ने चोरी हुई बाइक दिलाई वापस, थावे मंदिर में मालिक श्रीनिवास ने पुलिस को दिया धन्यवाद
जिले के थावे मंदिर परिसर में एसपी की तरफ से गुम हुए मोबाइल व बाइक को बरामद करने के बाद उसका वितरण किया गया। इस दौरान बड़का माझा गांव निवासी श्री निवास साह ने बाइक मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए पुलिस को शनिवार की शाम 5 बजे धन्यवाद भी दिए।