बेरमो: कथारा कोलियरी क्षेत्र में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, कार्मिक प्रबंधक और झामुमो नेता रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Bermo, Bokaro | Apr 18, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के कथारा कोलियरी क्षेत्र में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार के एक अहम मामले का खुलासा किया है।शुक्रवार शनिवार मध्य रात्रि करीब साढ़े बारह बजे बताया गया कि धनबाद CBI टीम ने कार्मिक प्रबंधक सुभाष चंद्र पासवान और झामुमो नेता शमशुल हक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।