हज़ारीबाग: विकास कार्यों को लेकर बरही के गांवों में पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल, आदिवासियों ने किया पारंपरिक स्वागत
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को बरही विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। खोड़ाआहर पंचायत के पांच माइल गांव में आदिवासी समुदाय ने मांदर की थाप और पारंपरिक वेशभूषा के साथ सांसद का स्वागत किया। सांसद ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ग्