चित्रकूट सरधुवा के अगरहुंड़ा में घरेलू काम करते समय युवती को सर्प ने डसा हालत बिगड़ी जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। मामला चित्रकूट जनपद सरधुवा थाना क्षेत्र के अगरहुंड़ा गांव का आज रविवार की सुबह लगभग 8 बजे का जहां सर्प दंश से युवती को हालत बिगड़ गई युवती रोशनी के परिजनों ने बताया कि रोशनी रोजाना भांति घरेलू काम करने के दौरान घर में रखे कंडे निकाल रही थी तभी कंडे में छिपे बैठे सर्प ने उसे डस लिया जिसे रोशनी की हालत बिगड़ गई जिसको जानकारी होते ही परिजन आनन फानन में निजी साधन से सोनेपुर जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है जहां रोशनी का इलाज किया जा रहा है