बेगूसराय: परिहारा थाना क्षेत्र में हत्या मामले का उद्भेदन, 1 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
परिहार थाना क्षेत्र में हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. इस घटना में 01 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि बुधी गंडक के पास बिरजू कुमार की हत्या गोली मारकर अपराधियों द्वारा कर दी गई थी.