चरखारी: पुपवारा में पंचायत घर की भूमि से हटाया अवैध कब्जा, एंटी भू-माफिया अभियान में एक बीघा जमीन हुई मुक्त
चरखारी एंटी भू-माफिया अभियान के तहत प्रशासन ने ग्राम पुपवारा में पंचायत घर की सुरक्षित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। DM के निर्देश पर SDM ने राजस्व और पुलिस टीम गठित की। तहसीलदार और नायब तहसीलदार के मार्गदर्शन में टीम ने कार्रवाई की। ग्राम पुपवारा के गाटा संख्या 108 में पंचायत घर के लिए आरक्षित लगभग 0.1620 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा था।