हांसी: हांसी में 30 साल के युवक की हुई मौत, परिवार वालों ने एंबुलेंस में तैनात स्वास्थ्य कर्मी पर लगाया लापरवाही का आरोप
Hansi, Hissar | Jul 17, 2024 हिसार के हांसी के रहने वाले करीब 30 साल के युवक की हिसार के नागरिक अस्पताल में मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि एंबुलेंस में सिलेंडर में आक्सीजन नहीं था वही उसमें मौजूद स्वास्थ्य कर्मी ने भी विक्रम की तबीयत बिगड़ने पर कोई प्रयास नहीं किया। करीब 1 घंटे में एंबुलेंस हांसी से हिसार के नागरिक अस्पताल पहुंची जहां उपचार के दौरान विक्रम की मौत हो गई।