बालोद: शराब के नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने वृद्धा को कुचला, बालोद न्यायालय ने सुनाई 2 साल की सजा; मेढ़की गांव में हुई थी घटना
Balod, Balod | Jun 16, 2026 शराब के नशे में ट्रक चलाकर एक वृद्ध महिला की जान लेने वाले चालक को जिला एवं सत्र न्यायालय बालोद ने दो वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) ताजुद्दीन आसिफ ने आरोपी पर कुल 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।