बेल्थरा रोड: आंधी-बारिश से बेल्थरारोड की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, गांवों में लंबा इंतजार करना होगा
बुधवार शाम आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने बेल्थरारोड क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। बांसपार बहोरवा, छितौना और सोनाडीह चौराहा के पास 8 बिजली पोल टूटकर गिर गए, वहीं कई जगह पेड़ तारों पर गिरने से आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। सड़कों पर पोल और पेड़ गिरने से आवागमन भी बाधित रहा। बिजली विभाग ने तेजी से काम करते हुए करीब 15 घंटे बाद गुरुवार