सिंघवारा: सदर अनुमंडल क्षेत्र में गैस की किल्लत पर अधिकारी बोले- एलपीजी गैस आपूर्ति सामान्य, घबराने की बात नहीं
जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से नियमित गैस मिल रही है। आज 7690 गैस सिलेंडर वितरित किए गए, जबकि कल 26 हजार से अधिक सिलेंडर वितरण का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में पर्याप्त गैस उपलब्ध है और किसी तरह की अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।