झांसी: सारमऊ गांव में टीचर ने तीन छात्रों को लगाई फटकार तो छात्रों ने रची अपहरण की झूठी कहानी, पुलिस ने ग्वालियर से किया बरामद
Jhansi, Jhansi | Nov 28, 2024 मामला रक्सा थाना क्षेत्र के सारमऊ गांव का है, जहां पर स्थित कंपोजिट माध्यमिक विद्यालय में आठवीं छात्र के तीन दोस्त स्कूल की कहकर घर से निकले थे, जहां वह स्कूल पंहुचे और बैग रखकर पास में अमरूद तोड़ने गए। जानकारी मिलने पर टीचर भी वही पहुंच गए और छात्रों से परिजनों को लाने के लिए कहा। जिसपर तीनो छात्र साइकिल से पहले रेलवे स्टेशन पहुंचे।