झांसी: सैयर गेट स्थित मरकाजी मस्जिद के पास नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
Jhansi, Jhansi | Nov 27, 2024 झांसी के सैयर गेट स्थित मरकाजी मस्जिद के आस नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। दरअसल बुधवार समय करीब शाम 4:00 बजे नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता सैयद गेट पहुंचा। जहां पर लोग अवैध अतिक्रमण किए हुए थे। जिसकी शिकायत नगर निगम को काफी समय से मिल रही थी। वही नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर की मदद से अवैध अतिक्रमण हटाया।