झांसी: रक्सा के टोल प्लाजा के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे एक खाली प्लॉट में मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी
Jhansi, Jhansi | Nov 27, 2024 झांसी शिवपुरी राजमार्ग पर पेट्रोल पंप के पीछे खाली पड़े प्लाट में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। रक्सा थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह के मुताबिक बुधवार देर शाम समय करीब 6:00 बजे सूचना मिली कि रक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के पास शव पड़ा है।