बहेड़ी: बरेली नैनीताल फोरलेन हाईवे पर बहेड़ी के मंडनपुर शुमाली के पास लकड़ी भरा कंटेनर बना आग का गोला, मचा हड़कंप
बरेली नैनीताल फोरलेन हाईवे पर बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मण्डनपुर शुमाली के पास आज 6 जून रात करीब साढ़े नौ बजे यूके लिपटिस के लट्ठे भरे कंटेनर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई देखते ही देखते भीषण आग ने पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया वहीं हाईवे पर कंटेनर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया चालक ने किसी तरह कंटेनर को रोककर अपनी जान बचाई ।