फारबिसगंज: फारबिसगंज में श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्रजी के जन्ममहोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई.
फारबिसगंज में परमप्रेममय श्रीश्रीठाकुरजी का शुभ 136 वां जन्ममहोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना से हुई उसके बाद विभिन्न धर्म ग्रंथो के पाठ किया गया.मंदिर प्रांगण से नगर भ्रमण हेतु शोभा यात्रा निकाली गई.जिसमें सैकड़ों की संख्या मे भक्त गण नाचते गाते दिखें. इस मौके पर मुख्य पार्षद वीणा देवी ने भाग लिया.