पीलीभीत: कुरैया गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने मां-बेटी के साथ की मारपीट, पुलिस से की गई शिकायत
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव कुरैया की रहने वाली शकुंतला देवी पत्नी स्वामी दयाल ने वुधवार को बताया कि पड़ोसी हसीव,रहीस, शरीफ और वहीद ने उसकी जमीन में अवैध रूप से दरवाजा लगा दिया है। आरोप है कि जब महिला ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। चीखपुकार सुनकर माँ को बचाने पहुंची महिला की पुत्री की भी पिटाई कर दी।