बरियातु: फुलसु ग्राम के पास बाइक दुर्घटना में तीन लोग घायल
बारियातू थाना क्षेत्र के फूलसू ग्राम के पास मंगलवार को हुई बाइक दुर्घटना में तीन बाइक सवार युवक घायल हो गए। जिनकी पहचान लातेहार थाना क्षेत्र अंतर्गत टेमकी गांव निवासी सुकर उरांव के पुत्र शत्रुघ्न उरांव केंदवाही गांव निवासी विजेंद्र उरांव के पुत्र चंदन उरांव तथा बारियातू थाना क्षेत्र के हिसरी ग्राम निवासी वकील उरांव के पुत्र संदीप उरांव के रूप में हुई।