स्याना: नगर पालिका को समाजसेवी संस्थान द्वारा निशुल्क शव फ्रीज़र बॉक्स समर्पित, हो रही प्रशंसा
Siyana, Bulandshahr | Jul 29, 2026
नगर पालिका को समाजसेवी संस्थान यथार्थ फाउंडेशन द्वारा निशुल्क शव फ्रीज़र बॉक्स समर्पित किया गया। वहीं संस्थान के इस कार्य की नगर क्षेत्र में चारों ओर प्रशंसा हो रही है। बुधवार को संस्था के संरक्षक चौधरी प्रेम नारायण त्यागी शव फ्रीज़र बॉक्स लेकर नगर पालिका पहुंचे। जहां संरक्षक द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को शव फ्रीज़र बॉक्स सौंपा गया।