पाटी: मंडल अध्यक्ष ने पाटी की शास.महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण,गुणवत्ता की जांच कर ठेकेदार को दिए निर्देश।
Pati, Barwani | Jun 19, 2026 स्थानीय शासकीय महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा ने जनप्रतिनिधियों के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की बारीकियों को देखा, सामग्री की गुणवत्ता की जांच की और संबंधित ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडल अध्यक्ष ने भवन के विभिन्न कमरों, प्रयोगशालाओं, और मुख्य परिसर देखा।