सांगानेर: जयपुर की चंदवाजी थाना पुलिस ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 645 किलो नकली पनीर ज़ब्त कर 3 मिलावटखोरों को पकड़ा
जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में जिले भर में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान के तहत बीती रात चंदवाजी थाना पुलिस ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 645 किलो नकली पनीर जप्त कर तीन मिलावटखोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने आरोपी जालिम खान तामिल खान और वारिस खान को पकड़ा है।