कोल: लोधा में मस्जिद के इमाम की दाढ़ी पकड़कर दबंगों ने की मारपीट, घायल इमाम ने जय श्रीराम का जयकारा लगवाने का लगाया आरोप
Koil, Aligarh | Sep 20, 2025 अलीगढ़ के लोधा थाना इलाके के लखनपुरा भगवान पुर गांव में कारी मुस्तकीम पांच वर्ष से इमाम पद पर हैं जो कि मूलरूप से बिहार के भागलपुर निवासी है। बताया गया है कि मुस्तकीम यहां बच्चों को उर्दू सिखाते हैं और जिरोलीडोर गांव में रहते हैं। वहां भी बच्चों को उर्दू की शिक्षा देते हैं। घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की बताई गई है।