चूरू: जिला कलेक्टर के ऑफिस में दो प्याऊ, दोनों में नहीं है पानी, लोगों ने कहा- चूरू में प्रशासन सिर्फ भाषण ही पिलाता है
Churu, Churu | Apr 28, 2026 चूरू में जिला प्रशासन द्वारा गर्मी से बचाव हेतु कोरे कागज़ी निर्देश ही दिए जाते नजर आ रहे हैं। वास्तव में देखें तो ख़ुद जिला कलेक्टर चूरू के कार्यालय के मुख्य दरवाजे पर बनी दो प्याऊ पानी से एकदम खाली हैं। यहां पशुओं के लिए रखे गए पात्र में भी एक बूंद जल नहीं है। पास ही पक्षियों के लिए लगाए गए परिंडे भी सुखे हैं। पत्रकार राजेन्द्र सिंह ने पेयजल पर उठाए सवाल।