#भेड़ परिक्रमा मेले में उमड़ा #आस्था का सैलाब "18 साल बाद हुआ मेला #रंग बिरंगी छतरियां रही आकर्षण का केंद्र
#घनसाली। #भिलंगना (टिहरी) के #थाती कठूड़ पट्टी स्थित निवालगांव में 18 साल बाद भेड़ कोथिक (भेड़-मेला) आयोजित किया गया। ऐसा मेला जो नई पीढ़ी को बहुत कुछ सीखा व बता सकता है। बौल्या चांदनी नागराजा के प्रांगण में आयोजित मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण पहुंचे। लोगों ने पारंपरिक भेड़ परिक्रमा में शामिल होकर लोक आस्था का आनंद लिया और देव डोलियों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
#मेले का शुभारंभ #ग्राम्य विकास मंत्री #भरत सिंह चौधरी व स्थानीय #विधायक #शक्ति लाल शाह ने किया। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न देव डोलियों, देवी-देवताओं के निशानों और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मेले में दूर-दराज के गांवों से लोग अपनी भेड़-बकरियों के साथ पहुंचे। #देखिए। #मेले की शानदार तस्वीरें।
Jakhnidhar, Tehri Garhwal | Sep 7, 2026