शामली: झिंझाना थाने की पुलिस ने शामली के भड़ी भरतपुरी निवासी हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jun 11, 2026 गुरूवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि एसपी के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत झिंझाना थाने की चौसाना चौकी पुलिस ने गांव भडी भरतपुरी निवासी इरशाद पुत्र शमशाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त हिस्ट्रीशीटर और थाने का टॉप—10 अपराधी व वारंटी बताया जा रहा है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।