हज़ारीबाग: 181 साल बाद भगवान संग नंगे पांव समाहरणालय पहुंचे महंत,DC बोले-भगवान की जमीन भगवान की रहेगी...
हजारीबाग: बड़ा अखाड़ा के महंत विद्यानंद दास भगवान की विग्रह मूर्ति को गोद में लेकर नंगे पांव समाहरणालय पहुंचे और मठ-मंदिर की जमीन की सुरक्षा की मांग की। उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि खतियान सही होने पर अवैध रजिस्ट्री रद्द की जाएगी और मंदिर की जमीन सुरक्षित रखी जाएगी। एसपी अमन कुमार ने भी हरसंभव कानूनी सहायता का भरोसा दिया।