अररिया: अररिया में अग्निशमन सेवा सप्ताह के दूसरे दिन आयोजित किया गया व्यापक जागरूकता कार्यक्रम
Araria, Araria | Apr 15, 2026 अग्निशमन सेवा सप्ताह के दूसरे दिवस के अवसर पर जिले में अग्नि सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी के दिशा-निर्देश पर अनुमंडल अग्निशामालय अररिया की टीम ने विभिन्न विद्यालयों में विशेष अभियान संचालित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवहारिक ज्ञान विकसित करना था।