बक्सर: बक्सर के नगर भवन में सनातन महासम्मेलन का आयोजन
Buxar, Buxar | Jul 6, 2025 पूर्व आईआरएस अधिकारी बिनोद चौबे के तत्वावधान में नगर भवन में भव्य सनातन महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस महासम्मेलन में जिले के अलावा आसपास के कई स्थानों से बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी पहुंचे। नगर भवन खचाखच भरा हुआ था और वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक भावनाओं से ओतप्रोत हो गया।कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।