बक्सर: इटाढ़ी रोड पर तुर्कपुरवा गांव के पास स्कार्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मारी, स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया
Buxar, Buxar | Jul 6, 2025 बक्सर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तुर्कपुरवा गांव के पास स्थित इटाढ़ी सड़क पर रविवार को लगभग 11 बजे दिन में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार युवक को धक्का मार दिया. जिससे युवक बुरी तरह जख्मी हो गया और सड़क पर गंभीर स्थिति में गिर गया. यह देख स्थानीय लोग वहां दौड़कर पहुंचे, लेकिन धक्का मारने वाला ड्राइवर अपनी गाड़ी के साथ फरार हो गया.