औरैया: नेशनल हाईवे पर स्थित भाऊपुर के समीप जिओ पेट्रोल पंप पर एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर भाऊपुर के समीप एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो शुक्रवार की सुबह 10 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग मिलकर एक युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट रहे हैं। इस घटना का वीडियो सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और मामले की जांच तेज कर दी गई है।