गुना नगर: मालपुर रोड पर चाकू मारकर छात्र की हत्या पुलिस ने गुजरात के आणद जिले से आरोपी किया गिरफ्तार
गुना कैंट थाना के साईं सिटी कॉलोनी मालपुर रोड पर 29 जून की शाम को 12वीं कक्षा के छात्र मोहित रजक उम्र 19 साल की चाकू मारकर हत्या की गई थी। 7 जुलाई सुबह एसपी हितिका वासल ने बताया, दोस्तों के साथ मृतक घूमने निकला था, बाइक का एक्सीलेटर तेज करने की मामूली बात पर घटना हुई आरोपी रामजीलाल रजक को गुजरात के आणद जिले से गिरफ्तार किया है।